बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, ठनका गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, ठनका गिरने की भी आशंका

पटना : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार के कुछ इलाकों में   भारी बारिश की जताई संभावना। इस दौरान कुछ इलाकों में ठनका गिरने की भी जबरदस्त आशंका ।प्रदेश में अब तक हो चुके हैं 10 सौ 17 मिली मीटर बारिश। हो चुकी है सामान्य से 14 फ़ीसदी अधिक बारिश। आईएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार के ऊपर से गुजर रही है मानसूनी बारिश के लिए अक्षीय रेखा। बिहार के लिए है यह शुभ संकेत।

मौसम विभाग ने बिहार के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है की अगले 48 घंटों में गंगा के मैदानी भागों और तराई के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही यह आशंका जताया है कि कुछ जगहों पर ठनका भी गिर सकता है। बता दें कि मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक अब तक प्रदेश में 10 सौ 17 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिसे सामान्य से 14 फ़ीसदी अधिक बताया जा रहा है। इसे दूसरे तरीके से देखें तो प्रदेश में पूरे साल के बारिश के बराबर है।


आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया है की बिहार,पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर से एक अक्षीय रेखा गुजर रही है। जो मानसूनी बारिश के लिए आवश्यक है। इस वजह से प्रदेश में पुरवइया हवा चलती रहेगी। परिणाम स्वरूप गंगा के मैदानी भागों और तराई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

गौरतलब है की इधर लगातार तापमान का मिजाज बनते बिगड़ते रहा है ।वही प्रदेश के कई इलाकों में काफी अच्छी बारिश हुई है। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में भी आज सामान्य झमाझम बारिश हो सकती है।

Suggested News