बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सावधान! बिहार के इन 14 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी..

सावधान! बिहार के इन 14 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी..

News4Nation: बिहार के 14 जिलों के लिए आज का दिन भारी है।  मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 14 जिलों में जबरदस्त बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद ने इस अलर्ट में कहा गया है कि इन जिलों के 1 या 2 स्थानों पर 21 सेंटीमीटर से भी अधिक बारिश हो सकती है।

बिहार में हाल के दिनों को लेकर बारिश को लेकर की एक बड़ा लेट है वही आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इन जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है उसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर, अररिया, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज शामिल है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

 जबकि बिहार के 7 जिलों में 12 से 20 सेंटीमीटर वर्षा की संभावना है। ये जिले हैं पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, बांका, भागलपुर, बक्सर और भोजपुर।


साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने  मुंगेर, जमुई, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरबल, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय जिले हैं इन जिलों में 28 को एक या फिर 2 जगहों पर 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश एक दिन में हो सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है और संबंधित निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Suggested News