बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम अलर्ट : राजधानी का पारा पहुंचा 44 के पार, अभी और बढ़ेगी गर्मी

मौसम अलर्ट : राजधानी का पारा पहुंचा 44 के पार, अभी और बढ़ेगी गर्मी

PATNA : राजधानी पटना में लगातारचढ़ते पारे ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को पटना का पारा रिकॉर्ड स्तर 44 डिग्री पर पहुंच गया। पछुआ के जोर से गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद सहित कई जिलों में हाल बेहाल है। 

मौसम विभाग के अनुसार, मई में पिछले चार साल में पटना का पारा इस स्तर तक नहीं पहुंचा था। इससे पहले 23 मई 2015 को पटना का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री पर पहुंचा था। .

पटना का पारा सामान्य से सात डिग्री ऊपर रहा। गया सहित दक्षिण बिहार के कई जिले हीट वेव की चपेट में हैं। शुक्रवार को गया सूबे में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 44.9 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, भागलपुर का पारा 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पटना अगले 72 घंटे तक हीट वेव की चपेट में रहेगा। 12 मई के आसपास सूबे के कुछ हिस्सों में बादल आ सकते हैं। शुक्रवार को विदर्भ 45.6 डिग्री पारे के साथ देश में सबसे गर्म रहा।

वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले दिनों पारा और उपर जा सकता है। 

Suggested News