बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पछुआ हवा अभी और बढ़ाएगी कनकनी, न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गिरा

पछुआ हवा अभी और बढ़ाएगी कनकनी, न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गिरा

पटना :   सूबे में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है.  शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा, जिससे पूरे दिन धूप निकली रही. हालांकि, पूरे दिन पछुआ हवा भी चलती रही.   इससे न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. इससे शाम होते ही कनकनी बढ़ गयी.  मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो रविवार को भी आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी. हालांकि, सुबह में हल्का कुहासा छाया रहेगा. पिछले तीन दिनों के बाद शनिवार को पूरे दिन धूप निकली रही.

 इससे लोगों ने दिन में ठंड से राहत महसूस की. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो शनिवार को घट कर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. सूबे में गया जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

एक नजर सूबे के प्रमुख शहरों के तापमान पर : शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस, गया का अधिकतम तापमान 19.6 व न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम तापमान 20.6 व न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे रात में ठंड महसूस होगी.

Suggested News