बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में मानसून ने दी दस्तक, पटना में झमाझम बारिश, लोगों को तपती गर्मी से मिली राहत

बिहार में मानसून ने दी दस्तक, पटना में झमाझम बारिश, लोगों को तपती गर्मी से मिली राहत

PATNA:  आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई इलाकों में शनिवार को झमाझमा बारिश हुई है। इससे पहले बिहार के पूर्णिया और किशनगंज में मानसून की पहली बारिश हुई। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्णिया में जमकर बारिश हुई। यहां पिछले 24 घंटे में 21.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भागलपुर में 10.6 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं राजधानी में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

 वहीं, नई दिल्ली में मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को झारखंड और बिहार के कई क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हल्दी बूंदा-बांदी भी हो सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई। शनिवार देश शाम तक मानसून के और भी कई इलाकों में पहुंचने की संभावना जताई गई है। मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

Suggested News