बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं थम रहा अपराध, गोपालगंज में वेब पोर्टल पत्रकार की गोली मारकर हत्या की कोशिश

नहीं थम रहा अपराध, गोपालगंज में वेब पोर्टल पत्रकार की गोली मारकर हत्या की कोशिश

गोपालगंज। प्रदेश में बढ़ते अपराध के मामलों में अब मीडिया से जुड़े लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां वेब पोर्टल के लिए काम करनेवाले पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर किया गया है।

मामला मीरगंज थाना के कुशवाहा मोड़ का बताया जा रहा है, जहां मौजूद पत्रकार शक्ति सिंह मौजूद थे। इसी दौरान वहां पहुंचे बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गए। जिसके बाद हादसे में घायल शक्ति सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पत्रकार को गोली मारनेवाले कौन थे और उसका कारण क्या था। पुलिस ने मौके से गोलियों के सात खोखे बरामद किया है। साथ ही एक जिंदा बम भी मिला है। जिसके बाद पुलिस का मानना है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। जिसमें जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 


Suggested News