बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गूगल पर 2023 में सबसे अधिक भारत के लोगों ने क्या खोजा, चंद्रयान-3 से लेकर आम के अचार तक, पीछे रह गए कश्मीर और स्विट्जरलैंड

गूगल पर 2023 में सबसे अधिक भारत के लोगों ने क्या खोजा, चंद्रयान-3 से लेकर आम के अचार तक, पीछे रह गए कश्मीर और स्विट्जरलैंड

N4N DESK : भारत ही नहीं दुनिया के तक़रीबन सभी देशों में किसी भी तरह जानकारी के लिए लोग सबसे पहले गूगल की सेवा लेते हैं। कोई भी बात दिमाग में आई नहीं की लोग सबसे पहले गूगल करके जानकारी इकट्ठा कर लेते हैं। कहे तो गूगल ने पूरी दुनिया को अपनी भीतर समेट लिया है। अब कुछ दिन में ही 2023 का अंत हो जायेगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं की इस साल भारत में लोगों ने सबसे अधिक क्या सर्च किया है। इसमें आम का अचार से लेकर बालों को स्वस्थ रखने तक का सर्च शामिल है। इस साल न्यूज की कैटैगरी में इसरो के चंद्रयान-3 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके बाद कर्नाटक चुनाव नतीजे, इजरायल समाचार और बजट 2023 को सर्च किया गया। 

वहीँ जिन लोगों के नाम इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। उसमें कियारा आडवाणी सबसे आगे रहे। इसके बाद क्रिकेटर शुभमन गिल, रचिन रवीन्द्र और मोहम्मद शमी का नाम ट्रेंड में रहा। एल्विश यादव को भी एक विवाद उठने के बाद इंटरनेट पर खूब खोजा गया। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक जो मुताबिक जो सवाल सबसे अधिक पूछा गया। उसमें G20 क्या है, यूसीसी क्या है, चैट जीपीटी क्या है और हमास क्या है, जैसे सवाल भी काफी ज्यादा सर्च किए गए। 

बात टूरिस्ट प्लेस की करें तो जिन टूरिस्ट प्लेस को सबसे ज्यादा खोजा गया, उनमें वियतनाम, गोवा और बाली सबसे ऊपर हैं। इसके बाद श्रीलंका और थाईलैंड का नंबर है। हालाँकि बेहद खूबसूरत माने जानेवाले जगहों में कश्मीर और स्विट्जरलैंड इस मामले में काफी नीचे चले गए। रेसिपी की बात करें तो गूगल पर लोगों ने आम का अचार खूब सर्च किया है। इसके बाद धनिया के पंजीरी की बात आती है। वहीँ लोगों ने यह भी सर्च किया की त्वचा और बालों को कैसे मजबूत बनाये। जबकि यह भी खूब खोजा गया की यूट्यूब पर पांच हज़ार सबस्क्राइबर कैसे बनाये। 

खेलों में आईपीएल को वर्ल्ड कप से भी ज्यादा खोजा गया। वर्ल्ड कप दूसरे नंबर पर रहा। उसके बाद एशिया कप का नंबर था। मैच के मामले में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच सबसे ऊपर था। उसके बाद इंडिया-न्यूजीलैंड और फिर इंडिया-श्रीलंका मैच रहे। 

Suggested News