बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ये क्या बोल गये मंत्री जी - मुस्लिम समुदाय के पर्यटन स्थल पहले से विकसित

 ये क्या बोल गये मंत्री जी - मुस्लिम समुदाय के पर्यटन स्थल पहले से विकसित

PATNA : बिहार में भाजपा कोटे से बने पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने मंगलवार को एक अटपटा बयान दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के पर्यटन स्थल पहले से विकसित हैं। जब इस मुद्दे पर बार-बार सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मनेरशरीफ और फुलवारीशरीफ को पहले से बहुत विकसित किया है। मंत्री, प्रेस वार्ता के दौरान पर्यटन के विकास पर चर्चा कर रहे थे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने की लिए विभाग को 600 करोड़ रुपये की राशि दी है। 

WHAT-HAS-BEEN-SAID-MINISTER--TOURIST-PLACES-OF-MUSLIM-COMMUNITY-ALREADY-DEVELOPED2.jpg

पटना साहिब के विकास के लिए 50 करोड़, कांवरिया परिपथ के विकास के लिए 50 करोड़, मंदार हिल और अंग प्रदेश (भागलपुर) के विकास के लिए 50 करोड़, गांधी परिपथ के विकास के लिए 50 करोड़, बौद्ध परिपथ के विकास के लिए 200 करोड़, रामायण परिपथ के विकास के लिए 100 करोड़ और बोधगया में आईआईटीटीएम (भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान) निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि दी गयी है। इस पैसे से विभाग, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

WHAT-HAS-BEEN-SAID-MINISTER--TOURIST-PLACES-OF-MUSLIM-COMMUNITY-ALREADY-DEVELOPED3.jpg

इस मौके पर मंत्री महोदय ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश मे 48 वर्षों तक एक पार्टी ने राज किया। लेकिन पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। गांधी की नाम पर राजनीति तो कांग्रेस ने की लेकिन महात्मा गांधी से जुड़े स्थलों के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

Suggested News