बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विज्ञापन से मुख्यमंत्री का दावा करने वाली पुष्पम प्रिया का क्या है हाल... अब तक मिले मात्र 257 वोट...

विज्ञापन से मुख्यमंत्री का दावा करने वाली पुष्पम प्रिया का क्या है हाल... अब तक मिले मात्र 257 वोट...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना का कार्यक्रम आज चल रहा है इसी कड़ी में कई दिग्गज चुनावी मैदान में एक दूसरे को करारी टक्कर देते दिख रहे तो दूसरी तरफ बिहार में सरकार की सियासत में पल-पल बदल रही है कभी एनडीए गठबंधन आगे देख रही है तो कभी महागठबंधन। हालांकि अब एनडीए गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है ऐसे में हम बात कर रहे हैं पूरे बिहार विधानसभा चुनाव में अपने आप को बिहार के मुख्यमंत्री पद की दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया का हाल चुनावी मैदान में काफी कमजोर दिख रहा है यूं कहें कि उन्हें अब तक 257 वोट मिले हैं।

बताते चले कि पुष्पम प्रिया राजधानी पटना के बांकीपुर  विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरी थी और अपने आप को मुख्यमंत्री पद की दावेदार बता रही थी ।बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनका टक्कर नितिन नवीन और लव सिन्हा के साथ था लेकिन ताजा आंकड़े के अनुसार अगर देखें तो उन्हें अब तक मात्र 3.85% मत मिले हैं। वहीं नितिन नवीन को अब तक 68. 8 5% प्रतिशत मत मिले हैं और बाकरपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन नवीन 4590 वोट से आगे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी लव सिन्हा को अब तक 1464 वोट मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे बिहार मे मतगणना का रुझान आ रहा है वैसे वैसे पॉलीटिकल पार्टी के दफ्तर में पल-पल सियासत बदल रही है कभी एनडीए गठबंधन के कार्यालय में पटाखे फोड़े जा रहे हैं तो कभी महागठबंधन कार्यालय में जश्न का माहौल दिखता है हालांकि अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है पर कुछ ही देर क्या पता चल जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी।

Suggested News