बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बढ़ती मंहगाई के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, कंधे पर सिलेंडर उठाकर किया विरोध प्रदर्शन

बढ़ती मंहगाई के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, कंधे पर सिलेंडर उठाकर किया विरोध प्रदर्शन

LAKHISARAI : देश में खाद्य पदार्थों और पेट्रोलियम के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। लखीसराय जिले के बड़हिया में भी इस विरोध का असर नजर आया। जिसका नेतृत्व खुद यहां से विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अनिश कुमार ने किया। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं अब उसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह कांग्रेस प्रत्याशी खुद मुस्कुराते हुए थाली बजा रहे हैं, वहीं उनके साथ खड़ी महिला कंधे से ऊपर तक गैसे सिलेंडर उठाए हुए खड़ी है। यहां यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिलेंडर भरा हुआ था या खाली। खाली सिलेंडर भी 16 किलो का होता है, जिसे इस तरह उठाना आसान नहीं होता है. 

इससे पहले बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस की तरफ से गैस सिलेंडर से साथ कांग्रेस नेता अनिश कुमार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी शामिल हुई थी। प्रदर्शन के दौरान अनिश कुमार ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, देश में महंगाई ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है जिससे देश के कोने-कोने में हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने मोदी सरकार के बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए कहा कि यह निकम्मी सरकार कोरोना महामारी के नाम पर लोगों को दिग भ्रमित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा की 12-07-2021को  कांग्रेस कार्यकताओं  द्वारा पुरे जिले में महंगाई के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन में साइकिल यात्रा निकाली जाएगा।


Suggested News