बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा से जो भी दल होंगे नाराज, उन्हें साथ मिलाएंगे, मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने की घोषणा

भाजपा से जो भी दल होंगे नाराज, उन्हें साथ मिलाएंगे, मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने की घोषणा

MUZAFFARNAGAR : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बेहद खुश हैं। मुजफ्फरनगर में मीडिया के सामने उनकी यह खुशी स्पष्ट नजर आई। इस  दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हर छोटे दलों से यह वादा कर रहे हैं कि आप उनके साथ आएंगे, तो दो लोगों को मंत्री बना देंगे। अब भाजपा के लोग यह नहीं जिस तरह से वह छोटे पार्टियों को अपने साथ शामिल कर रहे हैं, इतने लोगों को मंत्री कैसे बनाएंगे। 

अखिलेश यादव ने जो लोग मंत्री नही बन पाएंगे तो जाहिर है कि वह नाराज होंगे। ऐसे में वह भाजपा से अलग होंगे। ऐसे सभी लोगों को हम अपने साथ मिलाएंगे। ताकि भाजपा को जवाब दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने राजा भैया के साथ आने की बात पर कहा कि जो भी हमारे साथ आना चाहेंगे, हम उनका स्वागत करेंगे।

किसानों के बहाने केंद्र पर किया हमला

अखिलेश यादव ने इस दौरान किसान आंदोलन के बहाने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आप दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गए हैं तो हमारा किसान धरना क्यों दे रहा है। भाजपा भारत रत्न देकर वोट लेना चाहती है तो वोट लेने के लिए किसानों की सुनवाई करें।

राहुल गांधी के साथ करेंगे न्याय यात्रा

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी नहीं आई है। कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद इस पर काम किया जाएगा। 

REPORT - ASIF KHAN

Suggested News