बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनिया गाँधी द्वारा बिहार कांग्रेस का नया प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने कहा- वेलकम...वेलकम

सोनिया गाँधी द्वारा बिहार कांग्रेस का नया प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने कहा- वेलकम...वेलकम

PATNA:  पूर्व केन्द्रीय मंत्री उड़ीसा से साँसद रहे भक्त चरण दास को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी द्वारा बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाये जाने का बिहार के कांग्रेसजनों ने स्वागत किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने भक्त चरण दास को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। 

डा0 झा ने कहा कि भक्त चरण दास, सुलझे हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने बिहार का कईबार दौरा किया है तथा बिहार उनका जाना-पहचाना राज्य है। कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता अजीत शर्मा ने भी भक्त चरण दास को बिहार प्रभारी बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। 

प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 अशोक कुमार, कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, प्रेमचन्द्र मिश्र एम0एल0सी0, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच0के0 वर्मा, प्रवक्ता डा0 हरखू झा, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, नागेन्द्र कुमार विकल, महिल कांग्रेस के अध्यक्ष अमिता भूषण, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह, अरविन्द लाल रजक, आनन्द माधव, वशी अख्तर, कुमारी अनीता, शशि कान्त तिवारी, मृणाल अनामय, प्रेमचन्द्र मुंशी, मृगेन्द्र कुमार सिंह, डा0 आशुतोष शर्मा, संजीव कुमार कर्मवरी, शैलेन्द्र चौधरी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भक्त चरण दास को बिहार प्रभारी बनाये जाने का स्वागत किया है।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News