बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब आधी रात को राजधानी के सुनसान सड़को पर ऐसा करते नजर आए भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी..., जानिए पूरा मामला

जब आधी रात को राजधानी के सुनसान सड़को पर ऐसा करते नजर आए भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी..., जानिए पूरा मामला

PATNA : 15 जनवरी की आधी रात को बिहार के भवन निर्माण मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी का एक नया रुप देखने को मिला। अशोक चौधरी राजधानी के सड़कों पर गरीब-गुरबों के बीच कंबल, दही-चूड़ा और तिलकुट बांटते नजर आए। 

कंपकपाती ठंड में मंत्री अशोक चौधरी सड़क किनारे बैठे लोगों के बीच अपने हाथों से कंबल, दही-चूड़ा और तिलकुट का वितरण किया। 

जब इस बावत उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि वह यह कार्य कर रहे है। हर वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर वे गरीब और असहायों के बीच चूड़ा-दही, तिलकुट का वितरण करते है। इस कार्य से उन्हे आत्मिक संतोष और खुशी मिलती है। 

अशोक चौधरी ने कहा कि इन असहाय लोगों के अंदर भी भावनाए है। ये भी पर्व मनाना चाहते है, लेकिन आर्थिक रुप से कमजोर और असहाय होने की वजह से इनकी इच्छाएं अधूरी रह जाती है। समाज के आर्थिक रुप से मजबूत और सक्षम लोगों को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। 

इस मौके पर मंत्री के साथ युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव, मीड़िया प्रभारी समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Suggested News