बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लुढ़का पारा तो जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, घरों से निकलना मुश्किल, नहीं दिखी अलाव की व्यवस्था

लुढ़का पारा तो जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, घरों से निकलना मुश्किल, नहीं दिखी अलाव की व्यवस्था

NALANDA : पिछले कुछ दिनों से जिले में पारा लुढ़कने के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर वही लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें ऑफिस जाना हो या जरूरी काम। नहीं लोग लोग दोपहर तक घरों में ही दुबके रहना पसंद करते हैं। घने कोहरे का आलम यह है कि दस बजे दिन में भी चालकों को अपनी गाड़ी का लाइट जलाकर चलनी पड़ती है। 

आज भी दस बजे दिन का यही नजारा देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण दूर दूर तक कुछ नजर नहीं आ रहा है। भीषण ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तपके के लोगों को हो रहा है । मेहनत मजदूरी या फिर रिक्शा चलाने वालों को कोई काम नहीं मिल पा रहा है। शहरवासियों ने नगर निगम प्रशासन पर अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से खासा नाराज हैं। 

लोगों का कहना है कि निगम द्वारा सिर्फ शाम में कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। जो नाकाफी है। जिससे दिन भर इस भीषण ठंड में लोग यूं ही अपना जीवन गुजारते हैं। अगर हर चौक चौराहे पर कुछ दिनों के लिए दिन भर अलाव की व्यवस्था की जाए तो लोगों को राहत मिल सकेगा।


Suggested News