बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब जाम में फंस गये केन्द्रीय मंत्री - नाराज लोगों ने घेरा तो कहा, दो दिनों में खत्म होगी समस्या

जब जाम में फंस गये केन्द्रीय मंत्री - नाराज लोगों ने घेरा तो कहा, दो दिनों में खत्म होगी समस्या

ARA :  केन्द्र सरकार के एक मंत्री ने आज आरा में जाम का दर्द महसूस किया। वे रास्ते से गुजर रहे थे कि उनका सामना जाम से हो गया। असुविधा से नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया। केन्द्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि समस्या का समाधान दो दिनों में हो जाएगा।

आरा में जलजमाव से परेशान हैं लोग

आरा नगर निगम के वार्ड नम्बर 43 का सर्वोदय नगर मुहल्ला जलजमाव से परेशान है। पिछले एक महीने से यहां पानी जमा है। हालत ये है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। पानी से गुजर कर ही मेन रोड पर आना पड़ता है। इससे बच्चों और महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही है। मुहल्ले के लोगों ने निगम के नगर आयुक्त से कई बार इसकी शिकायत की। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी यहां से जल निकासी नहीं हुई। आज यहां के निवासियों के सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर गये।

 

नाराज लोगों ने एन एच 30 को जाम किया

सर्वोदय नगर में जल जमाव के खिलाफ आज स्थानीय लोगों ने एन एच 30 को जाम कर दिया। जाम से  सड़क पर गाड़ियों की कतार खड़ी हो गयी। इसी बीच केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री राज कुमार सिंह की गाड़ी वहां पहुंची। वे भी जाम में फंस गये। स्थानीय लोगों ने जब अपने सांसद और केन्द्रीय मंत्री को अचानक देखा तो उनकी उम्मीदें बढ़ गयीं। वे मंत्री के पास पहुंचे और अपना दुखड़ा सुनाया। मंत्री ने  लोगों को भरोसा दिलाया कि दो दिनों के अंदर उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। अब देखना है कि मंत्री महोदय का आश्वासन कब पूरा होता है।

Suggested News