बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी ने जब-जब 8 बजे देश को किया संबोधित तब-तब लिया है बड़ा फैसला, आज भी देश को रहना होगा तैयार !

पीएम मोदी ने जब-जब 8 बजे देश को किया संबोधित तब-तब लिया है बड़ा फैसला, आज भी देश को रहना होगा तैयार !

DESk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को जब -जब 8 बजे संबोधित किया है तब -तब उन्होंने कोई बड़ा फैसला लिया है , क्या आज भी देश कोई बड़ा फैसला सुनेगा ? क्या देश को नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए बड़े फैसले के लिए तैयार रहना चाहिए ? क्या होगा उनका बड़ा फैसला ? आइए जानते हैं कि मोदी ने जब-जब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया तब तक क्या फैसले लिए हैं और आज क्या फैसला सुना सकते हैं....

आखिर मोदी क्यों करते हैं देश को 8 बजे संबोधित 

अमूमन प्रधानमंत्री मोदी ने देश को जब - जब 8 बजे संबोधित किया है तो उन्होंने कोई ना कोई बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी ने देश को सिर्फ आठ ही बजे संबोधित किया है। लेकिन जब जब 8 बजे उन्होंने देश को संबोधित किया है तो कोई संवेदनशील मुद्दे पर उन्होंने बड़ा निर्णय देश को सुनाया है ।आखिर मोदी 8 बजे ज्यादातर देश को क्यों संबोधित करते हैं। बता दें कि यह प्राइम टाइम होता है और इस दौरान करीब करीब लोग अपने घरों में होते हैं। संभवत यही कारण है कि मोदी देश को 8 बजे संबोधित करते हैं .....

8 नवंबर 2016 को 8 बजे

8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अचानक देशवासियों के सामने आए थे और पूरे देश को उन्होंने एक ऐसा निर्णय सुनाया कि सब लोग हैरान था इस संबोधन में मोदी ने 500 और 1000 के नोट की मान्यता रद्द करने की बात कही थी....

मार्च 2019 फिर रात 8 बजे

2019 के मार्च महीने में मोदी ने फिर देश को रात 8 बजे संबोधित किया था , इस संबोधन के दौरान उन्होंने देश के मिशन शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में बताया था। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा था कि हिंदुस्तान ने अंतरिक्ष में मौजूद एक सेटेलाइट को सिर्फ 3 मिनट में मार गिराया है...

अगस्त 2019 रात 8 बजे

2019 के अगस्त महीने में मोदी ने एक बार फिर से रात 8:00 बजे देश को संबोधित करने का फैसला लिया पीएम मोदी की घोषणा के बाद से देश के लोग एक बार फिर से डर गए कि क्या नोटबंदी जैसा कुछ होगा हालांकि इस बार ऐसा नहीं था मोदी रात को 8:00 बजे हाय लेकिन सिर्फ जम्मू कश्मीर पर बात की बता दें कि उनके संबोधन से पहले केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाते हुए केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था।

19 मार्च 2020 रात 8 बजे

एक बार फिर 20 मार्च 2020 की रात 8 बजे नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने आए ।लेकिन इस समय उन्होंने कोरोना संकट पर बात की ।कोरोना वायरस से  लड़ाई को धार देने के लिए मोदी ने पूरे देश को तैयार किया। उन्होंने लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक करते हुए अपील की कि रविवार 22 मार्च की जनता कर्फ्यू लगाइए और सहयोग कीजिए । साथ ही जनता कर्फ्यू की समाप्ति के बाद शाम 5 बजे 5 मिनट के लिए ताली बजाकर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने को भी कहा।

24 मार्च को रात 8 बजे फिर किया सम्बोधित 

24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से देश की जनता को संबोधित किया और देश में लॉक डाउन लागू कर दिया उन्होंने कोरोना से लड़ाई के लिए जनता से 21 दिन का समय माँगा और उन्होंने 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा कर दी।

14 अप्रैल 2020 को किया संबोधित

पीएम मोदी ने 21 दिन के लॉक डाउन के बाद एक बार फिर जनता को संबोधित किया इस बार मोदी ने लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया |

Suggested News