बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी सिंह ने काली कमाई से कहां-कहां खरीदी जमीन, पोल खोलने वाले जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया की पढ़िए जुबानी

आरसीपी सिंह ने काली कमाई से कहां-कहां खरीदी जमीन, पोल खोलने वाले जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया की पढ़िए जुबानी

पटना. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। राज्यसभा के टिकट कटने के बाद वे लगातार फंसते जा रहे हैं। जदयू ने पहले आरसीपी का राज्यसभा का टिकट काटा, अब उन्हें पार्टी से अलग-थलग कर दिया है। इस बीच रहुई प्रखंड के जदयू अध्यक्ष राकेश मुखिया ने आरसीपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नालंदा के अस्थावां ब्लॉक में 40 बीघा इस्लामपुर, ब्लॉक में 30 बीघा तथा राजगीर और बिहार ब्लॉक में भी आरसीपी सिंह के नाम या इनके परिवार के नाम पर जमीन वर्ष 2010 से 2022 के बीच खरीदी गई है। 

राज्यसभा चुनाव में हलफनामा में नहीं दायर की ये जमीन

आरसीपी के खिलाफ हाल ही में रहुई प्रखंड के जदयू अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ राकेश मुखिया ने अपने प्रदेश नेतृत्व को लिखित में यह आवेदन दिया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह नालंदा जिले के अस्थावां ब्लॉक में 40 बीघा इस्लामपुर ब्लॉक में 30 बीघा तथा राजगीर और बिहार ब्लॉक में भी इनके नाम या इनके परिवार के नाम पर जमीन वर्ष 2010 से 2022 के बीच खरीदी गई है, जो कि मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस के विपरीत है। उन्होंने कहा कि आरसीपी ने इन सभी संपत्तियों का जिक्र 2016 के राज्यसभा चुनाव के वक्त भी अपने हलफनामे में दायर नहीं किया था।

आरसीपी के आगे-पीछे रहने वाले सीएम से नहीं मिलने देते थे

राकेश मुखिया ने बताया कि इसकी जानकारी हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार देना चाहे, लेकिन आरसीपी सिंह के आगे पीछे रहने वाले लोग मिलने नहीं देते थे और इनके ऊंचे ओहदे के कारण हम लोग हिम्मत भी नहीं जुटा पाते थे।


Suggested News