बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'जहां बड़े भाई गए थे, जल्द ही छोटे भाई भी वहां जाएंगे', विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर किया बड़ा हमला

'जहां बड़े भाई गए थे, जल्द ही छोटे भाई भी वहां जाएंगे', विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर किया बड़ा हमला

PATNA : बिहार सरकार पर बीजेपी ने बड़ा हमला किया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अगर बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार की घटना नहीं रुकती है, तो जहां बड़े भाई यानी लालू प्रसाद यादव गए थे वही एक दिन दिन छोटे भाई यानी नीतीश कुमार भी जेल जाएंगे। यह बातें नेता प्रतिपक्ष ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने करोड़ों रुपए के घोटाले की भी बात कही है।

नेता विपक्ष ने कहा कि बिहार के अंदर जिस तरीके से अपराध बढ़ रहा है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फर्जी आंकड़ा पेश कर रहे हैं, कि अपराध घट रहा है। नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। पटना में चोरी की घटना बहुत अधिक बढ़ गई है, यहां की महिलाएं सोना का चेन पहन कर बाहर जाने से घबराती हैं। बिहार के अंदर अराजकता फैलाने में नीतीश कुमार भी कम भूमिका में नहीं है, और आज जितनी भी अपराध की घटना हो रही है, उससे पुलिस प्रशासन का मनोबल गिर चुका है।

जदयू ने मांगे सबूत

वहीं नीतीश कुमार पर विजय सिन्हा के आरोपों पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है। नीरज कुमार ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि कौन माई का लाल है जो नीतीश कुमार पर आरोप लगा दे. हम तो चुनौती देते हैं यदि राजनीति में कलेजा में दम है विजय सिन्हा क्या दिल्ली के भी कोई नेता सबूत लाकर दिखा दे, तब मानेंगे कि राजनीति में 56 इंच का सीना है। उन्होंने कहा कि मैं विजय सिन्हा को चुनौती देता हूं कि वह पिछले साल 2 सितंबर और इस साल 2 सितंबर का आंकड़ा निकाल लें और कहीं भी चर्चा कर लें


Suggested News