बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम: आगामी 24 घंटे के दरम्यान तापमान में आएगी गिरावट, बीती रात सबसे कम 8.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

मौसम: आगामी 24 घंटे के दरम्यान तापमान में आएगी गिरावट, बीती रात सबसे कम 8.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

पटना... पूरे बिहार में 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल पश्चिमी बिहार के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। वहीं,  पूरे बिहार में आगामी 24 घंटे के दरम्यान रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में रात का तापमान सबसे कम गया में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिलहाल समूचा प्रदेश उत्तर-पछिया हवा की चपेट में है। यही वजह है कि पटना में पिछले चौबीस घंटे में चार डिग्री एवं गया में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान गिरा है। प्रदेश में अन्य शहर जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। 

इधर गंगा के मैदानी इलाके में सुबह का कोहरा शुरू हो गया है। हालांकि हालांकि नवंबर के अंतिम दिनों या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ेगी। तब रात के तापमान की तरह दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट होने के आसार बनेंगे। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में अच्छा खासा कोहरा शुरू हो सकता है।

Suggested News