बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्रजेश ठाकुर ने किस जज के बारे में कहा कि वे बालिका गृह में आते थे ?

ब्रजेश ठाकुर ने किस जज के बारे में कहा कि वे बालिका गृह में आते थे ?

PATNA :  मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने आज एक सनसनीखेज खुलासा किया। उसने कहा कि इस पूरे मामले में उसका कहीं सीधे तौर पर नाम नहीं आया है। किसी ने उसका नाम लेकर कोई बयान नहीं दिया है। एक रसूखदार आदमी का हमनाम होने की वजह से उसे इस मामले में घसीटा जा रहा है।

कौन हैं वो जज जिसका ब्रजेश ने नाम लिया ?

पॉस्को कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे ब्रजेश ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उसने कहा ब्रजेश नाम के एक न्यायाधीश महोदय यहां आते थे। लड़कियां उन्हीं के लिए हंटर वाले अंकल शब्द का प्रयोग कर रही हैं । चूंकि उसका भी नाम ब्रजेश है इस लिए उसे फंसा दिया गया। इस नाम के चक्कर में उसे इस मामले में घसीटा गया है। ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में उसका कहीं  भी डाइरेक्ट नाम नहीं आया है। किसी भी लड़की ने उसका नाम नहीं लिया है। केस डायरी इसका सबूत है। अब सवाल उठता है कि ब्रजेश किस जज की बात कह रहा है। क्या इसके आधार पर जांच की दिशा बदल सकती है ? 

कॉल डिटेल्स से खुलेंगे कई राज

सीबीआइ ने ब्रजेश के तीन मोबाइल नम्बरों के कॉल डिटेल्स निकाल ली है। उसकी बातचीत से इस मामले में और खुलासे होंगे। ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर से भी सीबीआइ ने पूछताछ की है। अगर ब्रजेश किसी जज का नाम ले रहा है तो यह गंभीर बात है। क्या एक आरोपी की बात पर सीबीआइ गौर करेगी ?

Suggested News