बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के बाद घर लौटने के दौरान गाड़ी पलटी, एक की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

शादी के बाद घर लौटने के दौरान गाड़ी पलटी, एक की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

NAWADA : अकबरपुर -रजौली मुख्य मार्ग पर महुगाय गांव के समीप बाराती से खचाखच भरें एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी मार दी। जिसपर सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को अकबरपुर, नवादा, मुड़हेना, रजौली आदि अस्पताल व क्लिनिकों में भर्ती करवाया गया। कोई भी स्पष्ट रूप से घायलों की संख्या नहीं बता पा रहे थे। घटनास्थल पर वाहन दुर्घटना के बाद देर समय तक अफरा -तफरी की स्थिति बनी रही। गम्भीर रूप से घायल पप्पू यादव पिता लल्लू यादव ग्राम मुड़हेना को इलाज के लिए पीएचसी अकबरपुर में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 थानाध्यक्ष ने बताया कि सवारी वाहन पर सवार सभी लोग रजौली थाना अंतर्गत मुड़हेना गांव से अकबरपुर थाना के कनौज बाग स्थित शिव मंदिर में शादी सम्पन्न करवाने के बाद अपना गांव मुड़हेना लौट रहे थे। इसी बीच चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण बाराती से भरा सवारी वाहन अनियंत्रित होकर महुगाय के पास सड़क के किनारे पलटी मार दी। वाहन पर सवार एक दर्जन लोग सवार थे। जिनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या सर्वाधिक थीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर स्थिति का जाएजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि  घायलों में आरती कुमारी पिता विनोद यादव, अशोक कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार आदि मुड़हेना गांव के रहने वाले थे। 

मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया और वाहन को जप्त कर लिया गया। इस घटना से काफी समय तक घटनास्थल पर अफरा- तफरी की स्थिति बनी रही। कौन कहा भर्ती करवाया गया इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी। घटना रविवार की हैं।

Suggested News