बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के भांगबलबीघा गांव में वज्रपात से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतिका की पहचान स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद की 58 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में की गयी है। 

इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने बताया की महिला खेत में धान का बिचड़ा डाल रही थी। उसी समय वहआकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। आनन फानन में परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरसराय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद नूरसराय थाना की पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया की वज्रपात से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट


Suggested News