बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आखिर कौन है ये लड़की जो मोदी और पुतिन के बीच बनी चर्चाओं का विषय

आखिर कौन है ये लड़की जो मोदी और पुतिन के बीच बनी चर्चाओं का विषय

N4N Desk: पुतिन दो दिवसीय दौरे के लिए भारत आये थे और शुक्रवार को प्रधानमंत्री के साथ लंच करके अपने इस दौरे को समाप्त किया। शुक्रवार को लंच के दौरान नरेंद्र मोदी ने रूस के प्रेसिडेंट पुतिन को एक वीडियो दिखाया जो चर्चाओं का विषय बन गया। इस चीज़ को MEA के स्पोकपर्सन रवीश ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और शुक्रवार को अपने ट्वीटर पर ट्वीट किया।




मोदी ने पुतिन को रूसी कलाकार सती कज़ानोवा द्वारा महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन से भजन' का एक प्रस्तुति दिखाया। मोदी द्वारा दिखाए गए वीडियो में पुतिन ने काफी रूचि दिखाया। यह वीडियो गांधी की 150 वीं जयंती समारोह के हिस्से के रूप में जारी किया गया था। प्रधानमंत्री ने भी गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न देशों के गायक द्वारा गाये गए एक गाने को शेयर किया था.

इस वीडिओ में सती काजानोवा नमक एक गायका ने 'वैष्णव जन' भजन गाया है. सती एक रूसी पॉप गायक, मॉडल और कलाकार है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं से भारी प्रभाव के साथ वैदिक मंत्रों और संगीत के प्रस्तुति के लिए जानी जाती है। मोदी ने बताया कि एक बार मॉस्को की आधिकारिक यात्रा के दौरान कहा, "मुझे बताया गया कि वह रूस के सबसे बड़े पॉप गायकों में से एक है।"

सती काजानोवा ने भी अपने अकाउंट में प्रधानमंत्री और MEA स्पोकपर्सन को धन्यवाद दिया है.

 

Suggested News