बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी देवी ने किसे कहा अबरी बार जनता एकर रसमलाई खाईल छुड़ा दिहि....

राबड़ी देवी ने किसे कहा अबरी बार जनता एकर रसमलाई खाईल छुड़ा दिहि....

PATNA : पूर्व सीएम राबड़ी देवी लगातार नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। राबड़ी वैसे तो सिर्फ अपनी बेटी की प्रचार में लगी हैं। लेकिन ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करने से बाज नहीं आ रही।

उन्होंने आज एक बार फिर से भोजपुरी भाषा में ट्वीट किया है।ट्वीट में उन्होंने एक कहावत के माध्यम से बिना नाम लिए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि

एगो कहावत बा..

‘‘आपन कारज ना होत बा लेले फिरे समाज,

चुहा बिल में समात बा पुंछ बान्हियो छाज’’ 

कहे के मतलब ई बा की ई लोग कौनो काम नईखे करत खाली रसमलाई में मलाई मिला के खाए के जुगार में लागल बा। अबरी बार जनता एकर रसमलाई खाईल छुड़ा दिहि।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News