2022 में अगस्त से दिसबंर के बीच हत्या के केस क्यों बढ़े ? विधानसभा में BJP विधायक ने उठाए सवाल तो सरकार ने दिया यह जवाब...

2022 में अगस्त से दिसबंर के बीच हत्या के केस क्यों बढ़े ? वि

पटनाः बिहार विधानसभा में आज वर्ष 2022 में हत्या में हुई बढ़ोतरी का मामला उठा. भाजपा विधायक संजय सरावगी ने यह सवाल उठाया. भाजपा विधायक ने प्रश्नकाल में सवाल उठाते हुए कहा कि 2022 में अगस्त से लेकर दिसंबर महीने तक हत्या के मामले अचानक बढ़ गए थे. इससे बिहार पूरे देश में हत्या के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया. क्या सरकार जांच कराएगी कि 2022 में अगस्त और दिसंबर के बीच हत्या के केस अचानक कैसे बढ़े ? 

बिहार विधानसभा में गृह विभाग के सवाल का जवाब दे रहे प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि चाहे जो भी महीना हो, सरकार की कार्रवाई जारी रहती है. इसमें महीना का कोई मतलब नहीं. कभी-कभी परिरस्थित जन्य केस भी सामने आते हैं. प्रश्नकर्ता विधायक संजय सरावगी ने फिर पूछा कि अगस्त 2022 से लेकर दिसंबर 2022 में ही हत्या के केस क्यों बढ़े, इसकी जांच होनी चाहिए, सरकार जांच कराए. दरअसल, भाजपा विधायक यह मैसेज देने की कोशिश कर रहे थे कि बिहार में जब राजद-जेडीयू की सरकार बनी, इसके बाद हत्या के मामले बढ़ गए. हालांकि मंत्री चालाकी से निकल गए.