बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंदूक की नोंक पर विधवा से रेप : पुलिस ने कहा, यहां नहीं महिला थाना में शिकायत करने जाओ

 बंदूक की नोंक पर विधवा से रेप : पुलिस ने कहा, यहां नहीं महिला थाना में शिकायत करने जाओ

AURANGABAD :- जिले में में विधवा महिला से  दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी पीड़िता ने स्थानीय थाने में दी। लेकिन मामला दुष्कर्म से जुड़ा है, ऐसे में पुलिस ने केस को महिला थाना  जिला मुख्यालय जाने के लिए कह दिया।

मामला उपहारा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि बीती रात शौच के लिए बधार में गई थी जहां गांव के ही चुन्नू नाम का युवक ने उसका पहले मुंह दबाया और फिर उसके साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सुबह 4 बजे जब घर लौटी तो अपने परिजनों को सारी बात बताई।  परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ की फिर आगे की कार्रवाई के लिए उसे जिला मुख्यालय महिला थाना भेज दिया गया है। जहाँ उसका मेडिकल जांच कराई जा रही है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में औरंगबाद में टोनही के आरोप में एक दंपत्ति की हत्या, जिला मुख्यालय में पूर्व दारोगा की हत्या और एक दिन पहले मां द्वारा अपने पांच माह के बच्चे की हत्या का मामला सामने आ चुका है। अब एक विधवा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

Suggested News