बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राशन लाने गई विधवा महिला की नाले से बरामद हुई लाश, इलाके में सनसनी

राशन लाने गई विधवा महिला की नाले से बरामद हुई लाश, इलाके में सनसनी

Nalanda :  जिले से एक बड़ी  घटना  सामने आई है। जहां अस्थावां थाना इलाके के डुमरावां गांव में एक नाले से एक बुजुर्ग महिला की लाश बरामद हुई है। मृतिका की पहचान  खाजेलौहार बिगहा गांव निवासी स्व. धुरी पासवान की 60 वर्षीया पत्नी जयमुनि देवी के रुप में हुई है।

मृतका  के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वे राशनलाने के लिए डीलरके पास डुमरावां गांव गयी थी। हालांकि इस दौरान   उनसे मोबाइल पर बात भी हुई। महिला ने   परिजनों से  कहा कि वह घर लौट रही है। इसके बाद उनका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। 

परिजनों ने बताया कि जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उनकी  खोजबीन शुरु की गई, लेकिन  उनका   कही पता नहीं चला। वहीं आज अहले   सुबह  उनकी  लाश एक नाले से बरामद हुई है। 

इधर मृतिका के गले पर गहरे जख्म  पाये गये है। जिसके बाद परिजनों लूटपाट के दौरान बदमाशों द्वारा गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। 

वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लाश  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया है। वही परिजनों  के बयान   पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की  जा रही है। जल्द इस मामले का खुलासा कर  लिया जायेगा। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News