GAYA : इमामगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चुआबार में प्राथमिक विद्यालय चुआबार में टोला सेवक योगेंद्र भारती पर बीते दिन 15 वर्षीय दिव्यांग लड़की को छेड़छाड़ का आरोप लगा था। जिसके बाद दिव्यांग नाबालिग लड़की की माँ ने इमामगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं 10 जुलाई को टोला सेवक योगेंद्र भारती की पत्नी मीणा देवी ने इमामगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई की मेरे पति दस वर्ष से प्राथमिक विद्यालय में सेवा दे रहे हैं।
उन्होंने बताया की जब वे टोला सेवक नहीं भी थे तो टोला के बच्चों को पढ़ाते थे। वे इस तरह के चरित्र के नहीं हैं। हमारे पति पर निराधार आरोप है। यह मामला इसलिए बनाया जा रहा है की मेरे पति बुचिया देवी के राशन दुकान से विद्यालय के लिए समान खरीदते थे। जब उनका 5 जुलाई 2022 को मध्य विद्यालय चुआबार में ट्रांसफर हो गया तो उसे लगा के 1000 बकाया हमारा नहीं देगा। जिसे लेकर उसने मेरे पति पर गलत आरोप लगाया है। टोला सेवक की बहन बसंती देवी ने बताया के मेरे भाई की पत्नी है,6 बच्चे हैं। साथ साथ वे शिक्षक है,वे इस तरह का कदम नहीं उठा सकते। बस इन्हें भुइयाँ समाज की वजह से सताया जा रहा है।
उन्होंने कहा की अगर लड़की ठीक से बोलती तो दूध का दूध पानी का पानी सामने परिणाम होता। ये सब राजनीति के तहत ऐसी लड़की से जोड़कर फंसाने की कोशिश किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मेरे भाई को न्याय चाहिए। दोनों ने साजिश करनेवालों पर कार्रवाई की मांग की हैं।
गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट