बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, घर में अकेली पाकर उठाया ऐसा कदम...

BIHAR NEWS : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, घर में अकेली पाकर उठाया ऐसा कदम...

NALANDA : सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी मोहल्ले में पति की मौत से आहत पत्नी ने घर मे फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मृतका स्व. दीपक पासवान की 25 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी बताई जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी। उसकी सास बिजली बिल जमा करने के लिए बिजली ऑफिस गई हुए थी। इसी बीच अकेला पाकर उसने पंखे के सहारे फंदे से लटक जाना दे दी। घर के सदस्य जब वापस लौट कर आए तो घर के बाहर का दरवाजा बंद था। बगल के घर से जब खिड़की से झांक कर देखा तो महिला फंदे से झूल रही थी। 

दरअसल बीते 16 जनवरी को जहरीली शराब पीने से एक दर्जन लोगों की मौत इलाके में हुई थी। उसी दौरान जहरीली शराब पीने से सावित्री देवी के पति दीपक पासवान की भी मौत हो गई थी। उसके बाद से ही वह आहत चल रही थी। आज अपने एक साल के मासूम बच्चे को छोड़ सावित्री देवी ने फंदे से लटक अपनी इह लीला समाप्त कर ली।

सावित्री की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


Suggested News