बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमी के साथ मोतिहारी से जालंधर भागी पत्नी, हत्या के आरोप में पति पहुंचा सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

प्रेमी के साथ मोतिहारी से जालंधर भागी पत्नी, हत्या के आरोप में पति पहुंचा सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

MOTIHARI : जिले में आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित महिला को पंजाब के जालन्धर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। बरामद महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को पहले ही जेल भेज दिया है। घटना पूर्वी चम्पारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र की है। महिला अपने प्रेमी के साथ जालन्धर में रह रही थी। 

बताया जाता है कि मोतिहारी मुफस्सिल थाना के लक्ष्मीपुर गांव निवासी महिला के पिता योगेन्द्र राम ने केसरिया थाना में अपनी पुत्री शान्ति देवी की हत्या दहेज़ के लिए करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में शान्ति देवी के पिता योगेन्द्र राम ने कहा है कि 14 जून 2016 को केसरिया के वार्ड नम्बर चार निवासी हरिफ कुमार उर्फ दिनेश राम के साथ शादी कराया था। पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पिछले एक साल से दहेज में मोटरसाईकिल और पचास हजार रुपये नगद की मांग किया जा रहा था। 

दिनेश राम ने बताया की दहेज देने में असमर्थता जताने पर 19 अप्रैल 2022 को उसकी हत्या कर दी गयी। जिसकी सूचना शान्ति के भैंसूर और पति दिनेश राम के अग्रज ने फोन पर सूचना दिया कि शान्ति घर छोड कर भाग गयी है। हालाँकि केसरिया पहूंचा तो शव बरामद नहीं हो सका है। योगेन्द्र राम ने कहा कि शान्ति की हत्या कर शव को ठीकाने लगा दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच किये बगैर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दिनेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन जांच की जारी प्रक्रिया में मामले का खुलासा हुआ है। मृत घोषित महिला अपने प्रेमी के साथ जालन्धर में रह रही है। जिसे पुलिस ने बरामद कर केसरिया लाया है।


मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News