बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्वारेंटाइन सेंटर में मिली डेढ़ महीने से लापता पत्नी, दोनो एक-दूसरे को देखकर रह गए आवाक

क्वारेंटाइन सेंटर में मिली डेढ़ महीने से लापता पत्नी, दोनो एक-दूसरे को देखकर रह गए आवाक

Nalanda : कोरोना और इससे हुए लॉकडाउन ने जहां लोगों को जीवन को भारी संकट में डाल रखा है। वहीं इसी कोरोना ने एक-दूसरे की तलाश में जुटे पति-पत्नी का मिलन करा दिया। 

नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर सभी हैरान है। जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर ने बिछड़े दंपति को आपस में मिला दिया है। मामला नूरसराय थाना इलाके का है। 

दरअसल नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द बिगहा गांव का एक युवक हैदराबाद में पत्नी के साथ रहता था। मार्च 2020 में अचानक पत्नी हैदराबाद से गायब हो गयी। पति ने 1 मार्च को हैदराबाद के साइबराबाद अलबल थाना में पत्नी के गुम होने की शिकायत की। 

थक-हार कर लॉकडाउन में पति हैदराबाद से नूरसराय डायट सेंटर पर 11 मई को पहुंचा। इधर 18 मई को गुम हुई पत्नी भी अपनी ससुराल आ गयी। ससुराल में उसे देख लोग दंग रह गए। इसकी सूचना मुखिया शोभा देवी को मिली। मुखिया ने उसे भी डायट क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाया। 

इधर पत्नी को सेंटर में देख पहले तो दोनों एक दूसरे पर भड़क गये और दोनों में नोक-झोंक होने लगी। इसकी सूचना पाकर बीडीओ राहुल कुमार, सीओ अमलेश कुमार, थानाध्यक्ष अभय कुमार दल बल के साथ सेंटर पहुंचे। बारी-बारी से दोनों की सारी बातें सुनने के बाद पदाधिकारियों ने पति-पत्नी को मिला दिया। सेंटर में दोनों को सोशल डिस्टेंस में बेड उपलब्ध कराया गया। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News