NALANDA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर थाने में खुद ही फोन कर कहा कि पत्नी को मैने मार डाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच हत्या के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले केसोहसराय थाना अंतर्गत मगध कॉलनी विकास कुमार नामक युवक ने पहले अपनी 32 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने खुद ही थाने में कॉल किया।
विकास ने कॉल कर थानाध्यक्ष से कहा कि हुजूर मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह सुनते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। जहां उसने कॉल करने वाले शख्स विकास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कमरे से पुलिस ने उसकी पत्नी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके के लोग सन्न रह गये। बताया जा रहा है कि विकास और रीना की शादी 2003 में हुई थी। पड़ोसियों की माने तो दोनो के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। आए दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। वहीं विकास के पास कोई काम नहीं था जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में रहता था।
इस बावत थानाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मृतिका के भाई और आरोपी के खुद ही कबूलनामे के बाद हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट