अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा, पत्नी ने ईंट पत्थर से कूच-कूचकर कर दी पति की हत्या

NALANDA : बिहार के नालंदा से सनसनीखेज घटना सामने आई है। अवैध संबध का विरोध करने पर पत्नी ने ईट पत्थर से कूच कूच कर पति की हत्या कर दी है। हत्या के आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि करायपरसुराय थाना इलाके के गालिमपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पति की ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम राजाराम महतो है।सूचना पाकर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। 

ग्रामीणों की मानें तो दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे पर अवैध संबंध का संदेह करते थे। शाम में भी दोनों में कहासुनी हुई। जिसके बाद महिला ने ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर पति को मौत के घाट उतार दिया। कुछ देर बाद पड़ोसियों को घटना की भनक लगी। जिसके बाद मौके पर दर्जनों ग्रामीण जमा हो गए। 

सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। जिसके बाद पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण घरेलू विवाद प्रतीत हो रहा है।