बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी के चरित्र पर नहीं था भरोसा, आधी रात को बच्चों के सामने गोली मारकर कर दी हत्या

पत्नी के चरित्र पर नहीं था भरोसा, आधी रात को बच्चों के सामने गोली मारकर कर दी हत्या

BEGUSARAI : प्राइवेट नर्सिंग होम में पत्नी के सफाई कर्मी का काम करना उसके पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने बच्चों के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान हत्यारे ने अपने बच्चों को भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन गोली निशाने पर नहीं लगी, जिससे बच्चों की जान बच गई। हत्या की घटना रात गुरुवार रात दो बजे की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद लोग भी हैरान रह गए। जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लालू नगर वार्ड नंबर 2 की है। जहां उजागर साह पत्नी निभा साह और तीन बच्चों के साथ रहता था। बताया गया कि निभा देवी डाकबंगला रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में करीब एक वर्ष से सफाई कर्मी का काम करती थी। बताया गया है कि उजागर साह अपनी पत्नी निभा देवी के इस काम से नाराज रहता था तथा बराबर उसे यह काम छोड़ने का दबाब भी बनाता रहता था। वहीं उजागर साह खूद मजदूरी करता था, जिसमें कभी उसे काम मिलता था, कभी नहीं।  जिसको लेकर पति पत्नी के बीच बराबर विवाद होता था।

चरित्र पर था शक

पत्नी को नौकरी छोड़ने के लिए दबाव देने का कारण चरित्र पर शक करना भी बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी की किसी और के साथ संबंध है। समय पर काम पर पहुंचने के लिए उसने विष्णुपुर में किराए पर एक कमरा भी किराए पर लिया था।

बच्चों ने कहा पापा ने चलाई गोली

इस पूरी घटना से उजागर साह के तीनों बच्चे भयभीत है। जब उनसे लोगों ने पूछा तो उनका कहना था कि रात को एक बजे पापा आए और मम्मी को गोली मार दी। उसके बाद हम पर भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। चिल्लाने पर दादी वहां पहुंची और हमे बचाया। इन बच्चों ने बताया कि पापा हर दिन मां को मारते थे।



Suggested News