बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारिवारिक विवाद में पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर

पारिवारिक विवाद में पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर

Sasaram : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 


इस संबंध में सदर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की तकिया निवासी  कृष्णा शर्मा नामक युवक ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी को गोली मार दी है और फिर उसका निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहा है। 

इस सूचना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई और फिर अस्पताल पहुंच आरोपी पति कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट


Suggested News