बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी मायके से नहीं लौट रही थी, गम में पति ने फांसी लगा दी जान

पत्नी मायके से नहीं लौट रही थी, गम में पति ने फांसी लगा दी जान

NEWS4NATION DESK : मायके गई पत्नी ससुराल वापस नहीं आ रही थी। पत्नी के वापस नहीं लौटने के गम में पागल पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कानपुर जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह रेलवे लाइन इलाकें में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब युवक के माता-पिता मंदिर से दर्शन कर घर लौटे। 

बताया जा रहा है कि मृतक की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद पति की शराब की लत के चलते पत्नी दो माह पूर्व मायके चली गई और लौटकर वापस नहीं आई। पत्नी के मायके चले जाने के बाद से वो परेशान रहता था।घटना वाले दिन युवक के माता-पिता नवरात्रि के चलते बारादेवी मंदिर दर्शन के लिए गये थे, इस बीच उमेश ने घर पर फांशी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

परिजनों से सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने फांसी लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।  


Suggested News