बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तो क्या संघ की खीर बांटेंगे उपेन्द्र कुशवाहा ?

तो क्या संघ की खीर बांटेंगे उपेन्द्र कुशवाहा ?

PATNA :   तो क्या संघ की खीर बांटेंगे उपेन्द्र कुशवाहा ? राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में खीर बांटने की परम्परा बहुत पुरानी है। शरद पूर्णिमा को संघ की तरफ से खीर बांटने का दस्तूर रहा है। संघ की खीर अब कुशवाहा को भी भाने लगी है। उनकी सियासी खीर अब भाजपा और संघ से जुड़ती जा रही है। जिस 25 सितम्बर को कुशवाहा पैगाम-ए- खीर कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं वह तारीख भाजपा के बड़े नेता रहे दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कुशवाहा के खीर कार्यक्रम की भाजपा के नेताओं ने सराहना की है।

25 सितम्बर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 25 सितम्बर हमारे नेता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। इस दिन उपेन्द्र कुशवाहा अगर खीर बांटने का कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं तो बहुत अच्छा है। अब खीर का महत्व लोग समझने लगे हैं। यह खुशी की बात है कि खीर अब लोगों को पसंद आने लगी है।

ख्याली पुलाव नहीं बल्कि खीर में यकीन

उपेन्द्र कुशवाहा ने आज कहा कि वे ख्याली पुलाव बनाने में नहीं बल्कि खीर बनाने में यकीन रखते हैं। 25 सितम्बर को पटना में खीर बनेगी और सब लोग मिल बैठ कर खाएंगे। यह खीर सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने में मददगार होगी।  वे ऐसी खीर बनाना चाहते हैं जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी हो। रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने सियासी खीर बनाने की जो तरकीब बतायी है उसका राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से बखान कर रहे हैं। 

REPORT BY VIVEKANAND

Suggested News