बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मान-मनौव्ल के बाद तैयार हुए चिराग! मोकामा-गोपालगंज में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

मान-मनौव्ल के बाद तैयार हुए चिराग! मोकामा-गोपालगंज में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

पटना. बिहार में बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसकी जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी है। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के लिए मोकामा 1 नवंबर को गोपालगंज जाएंगे। यहां बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिराग पासवान को मनाने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री दिल्ली में चिराग से मिले थे। काफी मान-मनौव्ल के बाद चिराग मानने को तैयार हुए! इसके बाद उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व की बात मानी और उप चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने की सहमति दी। अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो सीटों पर उप चुनाव में चिराग पासवान बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे।

बता दें कि बिहार में दो सिटों पर उप चुनाव हो रहा है। मोकामा और गोपलागंज सीट पर सीधे बीजेपी और राजद के उम्मीदवार के बीच टक्कर है। इस चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए सियासी दल प्रचार प्रसार में जुट गया है। बीजेपी के कई बेड़े नेता दोनों सीट पर चुनाव प्रचार जुट गये हैं, तो वहीं राजद और जदयू के नेता भी महागठबंधन की ओर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। 


Suggested News