बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे चिराग पासवान? BJP के दावों में कितना दम, इस पर आज लोजपा नेता सुनाएंगे अपना फैसला

भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे चिराग पासवान? BJP के दावों में कितना दम, इस पर आज लोजपा नेता सुनाएंगे अपना फैसला

PATNA : मोकामा में भाजपा अपनी जीत के लिए हर कोशिश कर रही है। जिनमें पार्टी के बड़े नेताओं को प्रचार में उतारा जा रहा है। वहीं भाजपा की कोशिश चिराग पासवान को भी चुनाव मैदान में उतारने की भी है। भाजपा नेताओं की तरफ से यह दावा किया जा रहा है चिराग पासवान चुनाव प्रचार करेंगे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वह भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा ने बिना पूछे प्रचार के लिए चिराग का नाम लिया तो पार्टी की ओर से कहा गया कि ऐसा कुछ नहीं है। उनकी सहमति नहीं ली गई है।

आज चिराग सुनाएंगे अपना फैसला

बताया जा रहा है इस मुद्दे को लेकर चिराग पासवान ने पार्टी नेताओं के साथ बीती रात एक बैठक की है। हालांकि इस बैठक में क्या फैसला हुआ है। यह स्पष्ट नहीं है। पार्टी की तरफ से बताया गया कि आज चिराग पासवान पटना पहुंच रहे हैं। जहां बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे या नहीं, इस पर अपना रूख स्पष्ट करेंगे।

इस बात को लेकर है चिराग को आपत्ति

बताया जा रहा है कि चिराग के चाचा और लोजपा के दूसरे गुट के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। यही चिराग की नाराजगी का कारण है। चाचा और भतीजा के बीच लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की विरासत की लड़ाई चल रही है। सांसदों की संख्या के हिसाब से पशुपति कुमार पारस भारी पड़ रहे हैं। लेकिन, रामविलास पासवान को चाहने वाले चिराग को ही असली वारिस मान रहे हैं। सो, भाजपा चाहती है कि चिराग उनके उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करे। जबकि चिराग की मांग है कि चाचा से बीजेपी अपना रिश्ता खत्म करे।


Suggested News