बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्वास नहीं होगा, बेटों ने ही सुपारी देकर मां की करवाई थी हत्या, पहुंच गए जेल

विश्वास नहीं होगा, बेटों ने ही सुपारी देकर मां की करवाई थी हत्या, पहुंच गए जेल

ARARIA : जो मां अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ने के लिए तैयार रहती है, उसी मां को उसके दो बेटों ने दुनिया से विदा कर दिया। उनकी सुपारी देकर हत्या करवा दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में पहले से आरोपी बनाए गए महिला के पति को पुलिस ने निर्दोष करार दिया है।

हत्या की इस घिनौनी साजिश को लेकर पुलिस ने बताया कि बीते 29 जून की रात फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खैरखां में कल्पना देवी नाम की  महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पति जितेंद्र मंडल को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला कुछ और निकला। महिला की हत्या उसके पति ने नहीं, बल्कि दो बेटों ने सुपारी देकर कराया था। हालांकि महिला के साथ दोनों बेटों का खून का रिश्ता नहीं था, बल्कि सौतेले थे।

संपत्ति के लिए कराई हत्या

पुलिस ने बताया कि कल्पना देवी की हत्या का कारण पांच बीघा जमीन का है। मां ने दो ट्रैक्टर तैयार मक्का की बिक्री कर पैसा सौतेले बेटों को नहीं दिया था। इससे भी दोनों आहत थे और पिछले छह माह से हत्या करने की योजना बना रहे थे। जिसके लिए उन्होंने सुपारी किलर का सहारा लिया। पुलिस ने कल्पना के सौतेले बेटे प्रकाश और शशिभूषण कुमार के अलावा दो सुपारी किलर कन्हैया कुमार मंडल और अखिलेश मंडल को साक्ष्य के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें उन्होंने पूरा साजिश का खुलासा किया है।

पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात

पुलिस ने बताया कि सुपारी किलर कन्हैया पेट्रोल पंप पर काम करता था। वहीं अखिलेश मंडल भी पेंटर था। प्रकाश और शशिभूषण वहीं कन्हैया के सम्पर्क में आए और दोनों भाइयों ने उनके साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक लाख में डील हुई थी, जिसमें दोनों भाइयों ने 50 हजार रुपए का पेमेंट भी कर दिया। 29 जून की रात कल्पना देवी की गला रेतकर हत्या होने के बाद बाकी 50 हजार रुपए देने से दोनों इनकार करने लगे। जब सुपारी किलर और साजिशकर्ता के बीच अनबन शुरू हुई तो जांच में लगी पुलिस ने सुराग पाते हुए साजिशकर्ता दो सौतेले भाई समेत हत्याकांड में शामिल दो सुपारी किलरों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पति आएंगे जेल से बाहर

कल्पना के परिजनों ने उसके पति जितेंद्र पर केस दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में हत्यारा कोई और ही निकला। फारबिसगंज SDPO रामपुकार सिंह ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हो गया कि जेल में बंद पति बिल्कुल निर्दोष हैं। उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए पुलिस प्रयास करेगी। साथ ही गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


Suggested News