बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में महिला ने व्यवसायी पर लगाया छेड़खानी का आरोप, बीच सड़क पर जड़ा थप्पड़

भागलपुर में महिला ने व्यवसायी पर लगाया छेड़खानी का आरोप, बीच सड़क पर जड़ा थप्पड़

BHAGALPUR : शहर के कचहरी चौक पर छेड़खानी कर रहे व्यवसाई को महिला ने थप्पड़ मार दिया। महिला का कहना था कि वह तिलकामांझी से टोटो पर चढ़ी। जिसमें यह व्यक्ति भी उसी टोटो पर सवार था और महिला के साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ उसे अश्लील इशारे कर रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो व्यवसाई दूसरे टेंपो से भागने लगा। 


पीछा करते हुए महिला ने व्यवसाई को कचहरी चौक के पास पकड़ा और जमकर नोकझोंक होने के बीच महिला ने व्यवसाई के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वहां पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी। लेकिन गुस्से में आग बबूला महिला ने थप्पड़ मारने में जरा भी देर ना की और जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। 

महिला का कहना है कि उसके साथ छेड़खानी हो रही थी। जिसका उसने विरोध किया है। वही व्यवसाई का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं थी और उसने महिला से माफी भी मांगी। वही ट्रैफिक पुलिस महिला को केस करने के लिए रोकती रही लेकिन महिला वहां से निकल गई।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News