बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला की जिंदा जला कर हत्या ... सात लोगों पर दर्ज हुआ FIR...

महिला की जिंदा जला कर हत्या ... सात लोगों पर दर्ज हुआ FIR...

पटना /भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां 40 वर्षीय महिला की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है ।महिला के परिजनों का आरोप है कि लाश को भी गायब कर दिया गया है इस मामले में महिला के मायके वाले ने 7 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला भागलपुर जिले के ध्रुव गंज का है जहां की रहने वाली 40 वर्षीय महिला की जिंदा जलाकर हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दिया। इस बात की जानकारी महिला के मायके वालों को पड़ोसी के द्वारा दिया गया जानकारी मिलते ही सभी ध्रुव गंज पहुंचे और मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया और घर के समीप से ही महिला के सौतेले बेटे की पत्नी शिवानी देवी को गिरफ्तार कर लिया।


नवगछिया के नगरह निवासी महिला के पिता ने बताया कि पड़ोसी के द्वारा सूचना मिलने के बाद जब हम वहां पहुंचे तो सभी फरार थे और घर से दुर्गंध आ रही थी। वही महिला की भाभी आरती देवी ने बताया कि मेरी ननद की 24 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके बाद पता चला कि आरोपी पति का पूर्व में भी शादी हुई थी और एक बेटा भी है। किन्तु, उस पत्नी को भी जिंदा जलाकर मार डाला गया था। सौतन के बेटे कौशल किशोर ठाकुर का लालन-पालन ननद ने ही किया था। उसकी इसी वर्ष 17 जून को शादी हुई थी। मेरी ननद के नाम से कटिहार के दिग्घी में दो कट्ठा जमीन है। उसे ननद के सौतेले बेटे की पत्नी अपने नाम से शादी के बाद से ही लिखने का दबाव बना रही थी। इसका विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की गयी थी। 20 दिन पहले मायके से ससुराल आई ही थी और दुर्गा पूजा में 10वीं के दिन मायके आने की बात कही थी। किन्तु, इससे पूर्व ही  उसकी हत्या कर दी गयी। मालूम हो कि उसका पति नवल किशोर ठाकुर गांव-गांव घूम कर पुरोहित का कार्य करता है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के भाई के बयान पर महिला के पति, सौतेले पुत्र समेत पांच नामजद एवं दो अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Suggested News