बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : गले में फंदा लगाकर महिला ने की ख़ुदकुशी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

BIHAR NEWS : गले में फंदा लगाकर महिला ने की ख़ुदकुशी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

KHAGARIA : जिले में एक महिला के ख़ुदकुशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक चित्रगुप्तनगर थाना इलाके के चित्रगुप्तनगर मोहल्ला में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। करीब 29 साल की भारती देवी ने गले मे फंदा लगाकर जान दे दी है। 

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले को लेकर  चित्रगुप्तनगर थाना के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि महिला इन दिनों मायके में रह रही थी। हालाँकि घरवालों से वैसा कोई विवाद या कोई खास कारण घटना का सामने नहीं आ रहा है। 

बताया गया की महिला कुछ दिन पहले आक्रोशित होकर मायके चली गयी थी। हालाँकि छोटी-छौटी बातों पर गुस्सा हो जाना उसकी आदत हो गयी थी। हालाँकि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। उधर इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News