बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, डीएसपी कार्यालय में पुलिस जीप को एक घंटे तक रोके रखा, जानिए वजह

सासाराम में महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, डीएसपी कार्यालय में पुलिस जीप को एक घंटे तक रोके रखा, जानिए वजह

SASARAM : जिले में आज एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां सासाराम डीएसपी कार्यालय परिसर के पास एक महिला ने पुलिस की गाड़ी को लगभग एक घंटे तक रोके रखा और जमकर हंगामा किया। मामला यह था कि दहेज प्रताड़ना से पीड़ित महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस किया है। उस मामले में अभियुक्तों को जब कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस जब अभियुक्तों को लेकर कागजी प्रक्रिया के लिए पुलिस गाड़ी से ले जा रही थी। उसी दौरान अमृता कुमारी नामक महिला ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया तथा हंगामा शुरु कर दिया। 

महिला का कहना है कि जब पति से उसका तनाव हो गया, तो वह अब अपने देवर राकेश कुमार से शादी करना चाहती है। महिला ने चीख चीख कर अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उसके बैंक अकाउंट में ससुराल वालों ने 6 लाख रुपये भेज कर कहा कि अब जाकर दूसरी शादी कर लो। महिला का कहना है कि वह दूसरी शादी अपने देवर से ही करेगी। बता दें कि तिलौथू की रहने वाली अमृता की शादी वर्ष 2018 में डेहरी के करवट बिगहा के पन्नालाल सिंह से हुई थी। 

शादी के बाद से दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया था। बताया जाता है कि आज जब ससुराल वाले लोगों को एंटीसिपेटरी जमानत मिल गई। उसके बाद महिला ने पुलिस की गाड़ी रोक कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में हंगामे को देखते हुए नगर थाना से महिला पुलिस बल को बुलाया गया। नगर थाना की महिला पुलिस ने बलपूर्वक गाड़ी रोक कर रखी अमृता को हटाया। इस दौरान हंगामा कर रही महिला ने महिला जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी की। तब जाकर यह हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News