बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : ईंट लदे ट्रैक्टर से दबकर महिला की हुई मौत, सड़क जाम कर लोगों ने की मुआवजे की मांग

BIHAR NEWS : ईंट लदे ट्रैक्टर से दबकर महिला की हुई मौत, सड़क जाम कर लोगों ने की मुआवजे की मांग

GAYA : जिले के गुरारू प्रखंड में ट्रैक्टर पलटने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना आज शाम मथुरापुर स्टेट हाईवे पर मधुबाबा मन्दिर के समीप की घटना बताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की मथुरापुर बाजार की तरफ जा रही ईंट से लदी ट्रैक्टर पर महिला बैठी थी। 

इसी दौरान ट्रैक्टर पलटने से महिला की उसके नीचे दब कर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान जंगल डिहा निवासी श्री मांझी की पत्नी प्रेमा देवी के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद आस पास के लोग दौड़े। लेकिन ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। साथ ही चालाक समेत तीन अन्य लोग भी घायल हो गए है। 

इस घटना से लोगो में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इधर मृतिका के शव को सड़क पर रख कर लोगों ने मुआवजे की मांग किया। हालाँकि गुरारू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया।

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट 


Suggested News