छपरा में ताड़ के पेड़ से दबकर महिला की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

छपरा में ताड़ के पेड़ से दबकर महिला की गयी जान, परिजनों में मच

CHAPRA : जिले में बीती रात एक आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना जिले के गुरुकुल मेहिआ गांव की बताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की आज तड़के हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ताड़ के पेड़ पर गिर गया। इसके बाद ताड़ का पेड़ झोपड़ी के ऊपर गिर गया। 


इसी दौरान झोपड़ी के अंदर सोई महिला की पेड़ से दबने से मौत हो गयी। मृतिका की पहचान फूलचंद मांझी की पत्नी मनोहरी देवी के रूप में की गयी है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

Nsmch

वहीँ मनिहारी देवी की असमय मौत से परिजन हैरान और दु:खी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि स्थानीय लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। जिसके बाद प्रशासनिक सहायता का प्रयास जारी है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट