बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR : जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव में एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। इस घटना में महिला की मौत हो गई। घटना आज दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। हल्की बारिश होने के कारण महिला छत पर कपड़ा उतारने के लिए गई हुई थी। मृतिका केवढ़ी गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी ममता कुमारी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। 

घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों के द्वारा महिला को कुदरा के पीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया। 

घटना के संबंध में ग्रामीण अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह से ही मौसम खराब था। बाद में हल्की फुल्की बारिश होने लगी। इसी बीच कपड़ा लाने के लिए जैसे ही महिला छत पर गयी। वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पेट में तीन महीने का बच्चा भी पल रहा था। अशोक कुमार ने कहा की हमलोग प्रशासन से आपदा के तहत मुआवजे का मांग करते है। वहीँ इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है। 

वहीँ गया जिला के फतेहपुर प्रखंड के ग्राम तारों गांव निवासी स्व. जागो रविदास का 16 वर्षिय पुत्र प्रहलाद कुमार की मौत वज्रपात से हो गई है। वज्रपात उस वक्त हुआ जब हल्की बारिश हो रही थी और बिजली कड़क रही थी। इस दौरान प्रहलाद खेल मैदान में दोस्तो के साथ खेल रहा था। उसी बीच अचानक बिजली प्रहलाद के उपर गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इस बीच परिजन ने आपदा विभाग से मुवाअजा की मांग किया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News