बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से महिला की गयी जान, मारपीट में जख्मी शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत

औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से महिला की गयी जान, मारपीट में जख्मी शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत

AURANGABAD : औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के दुगुल गांव निवासी राज बल्लभ किशोर की 50 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की आज 4 बजे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतिका के पति राजबल्लभ किशोर ने बताया कि मिट्टी का घर  लीपने के क्रम में टेबुल फैन के तार से करंट लग गया। तुरंत आनन फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने नश टटोलत ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही दुगुल पंचायत के मुखिया नरेंद्र मिश्रा एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बढ़ाया।

दुगुल मुखिया नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतका के दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं। दोनों शादीशुदा पुत्री हैं जो ससुराल में रह रही हैं। 25 वर्षीय सोनू कुमार पढ़ाई करता है। सुबह में घर से खाना खाकर सोनू गांव से बाहर बनी नए मकान में पढ़ने के लिए चला गया। पति किसी काम से घर से बाहर चले गए। जब घटना की जानकारी हुई तो आसपास के लोग ऑटो के माध्यम से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका गृहणी थी। उनके पति किसान हैं।

वहीँ जिले के रफीगंज प्रखंड के कुटकुरी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में घायल नारायण प्रजापत की इलाज के दौरान आज  गया मगध मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक के परिजन अरविंद प्रजापत ने बताया कि 22 जून को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही डोमन प्रजापत से मारपीट हुई थी। मारपीट में नारायण प्रजापत, रामविलास प्रजापत एवं नवल प्रजापत बुरी तरह से घायल हो गए थे। आज  इलाज के दौरान नारायण प्रजापत की मौत हो गई।

प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि 22 जून को कुटकुरी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी थी। जिसमें दोनों पक्ष से 16 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। नामजद आरोपी सुखदेव कुमार एवं अमर कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शव को रफीगंज पहुंचते ही रफीगंज पुलिस अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News