बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वैशाली में करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI : वैशाली के केशोपुर गांव में बिजली तार की चपेट में आने से 24 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला सुनीता देवी कौशल राय  की पत्नी थी। घटना की सूचना पर अवर निरीक्षक धर्मेंद्र पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

बताया जा रहा हैं कि महिला की पशु के गोबर रखने की जगह खुले स्थान पर था। जहां पहले से गोबर के ढेर पर बिजली तार टूटकर गिरा था। ढेर पर सुनीता गोबर रखने दौरान पहले से गिरे बिजली तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण बिजली तार का टूट कर गिरा हुआ था।  कई बार सूचना दी गई थी। महिला की मौत को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिनेश राय ने परिजनों को मुआवजे की मांग की है। मृतक को एक लड़का एवं दो लड़की है। घटना के बाद उन लोगों का परिवार को लोगों का रो रो के बुरा हाल है।

वैशाली से अमरेश की रिपोर्ट

Suggested News