बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वट सावित्री पूजा के अगले दिन तबियत खराब होने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वट सावित्री पूजा के अगले दिन तबियत खराब होने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : नूरसराय थाना इलाके के नारी गांव में अचानक तबियत खराब होने पर महिला ने सदर अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतका नारी निवासी मनोज कुमार की 26 वर्षीया पत्नी आशा देवी बताई जा रही है। पति ने बताया कि परसों से उसकी तबियत खराब थी। कल मना करने के बावजूद वट सावित्री व्रत की थी। भूखे रहने के कारण आज दोपहर अचानक बेहोश हो गयी। जिसके बाद इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। 

वहां से इलाज के लिए दूसरी जगह रेफर कर दिया गया। आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख पुकार मच गयी। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की एक पुत्री है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजशेखर ने बताया कि परिजन हफनी और बेचैनी की शिकायत बता रहे थे। संभवत: हार्ट अटैक की वजह से महिला की मौत हुई है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News